*भूतेश्वर नगर के बृज विहार कालोनी में ससुराल वालों ने उतारा साक्षी को मोंत के घाट*
**********************************
*चार साल से तरह-तरह की यातनाओ से परेशान थी साक्षी*
*********************************
*सहारनपुर*/
भूतेश्वर नगर के वालिया टेण्ट वालों के सामने स्थित बृज विहार कालोनी में कल देर राञि ससुराल वालों द्वारा अपनी बहू को तरह-तरह की मानसिक यातनाए देकर जहर देकर उतार दिया मोत के घाट।सूचना पर पहुंची थाना मण्डी पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम करने के बाद मृतका के शव को उसके मायके वालों को सोपं दिया गया है।जिसका दाह संस्कार कल राञि बाबा लाल दास रोड पर मायके पक्ष के लोगों द्वारा कर दिया गया है।आपको बता दे,बृज विहार कालोनी निवासी श्रवण मित्तल की पुञी साक्षी-24 वर्ष का शुभ पाणी ग्रहण संस्कार बृज विहार कालोनी के ही रहने वाले राम गोपाल के पुञ अभिषेक से हुआ था।शादी के कुछ दिनों बाद से ही साक्षी को उसके पति अभिषेक,ससुर रामगोपाल तथा सास नीतू द्वारा प्रताड़ित किये जाने लगा,कई बार तो ससुराल वालों द्वारा साक्षी के साथ मार पिटाई भी की गयी। इधर सूञो से हमें यह भी मालूम हुआ है,कि अभिषेक अय्यास किस्म का युवक था,जिसके अपने पड़ोस मे ही रहने वाली महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था,हो सकता है,इस हत्या के पिछे का करण यह भी हो,क्योंकि अभिषेक ने चार साल पूर्व साक्षी से भी प्रेम विवाह किया था,इतना ही नही अभिषेक शादी से पूर्व भी एक महिला के साथ शाकुम्भरा देवी के पास पकड़ा गया था,अभिषेक की हिस्ट्री की यदी पुलिस बारिकी से जांच करे तो उन्हें बहुत कुछ मिल सकता है। इधर साक्षी के भाई गोरव मित्तल ने बताया कि,उसकी बहन द्वारा ससुराल वालों की प्रताड़ना की बात उनसे भी कही गयी थी,लैकिन पति,ससुर एवम सास द्वारा उसे यह कहकर डराया धमाकाया जाता रहा,कि यदी तूने अपने मायके वालों को कुछ भी बताया,तो तुझे जान से मार दिया जायेगा।गोरव मित्तल ने बताया,कि उसकी बहन की हत्या राञि 11 बजे कर दी गयी थी,जब उन्हें बहन की मृत्यु की खबर पड़ोसियों से लगी,तो उन्होंने तुरन्त थाना मण्डी पुलिस को सूचित किया।सूचना पर पहुंची मण्डी पुलिस द्वारा मृतका के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम कराया गया।उक्त घटना की तहरीर थाना मण्डी पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
खास रिपोर्ट विकास वर्मा सहारनपुर