केन्द्रीय मंत्री को जन समस्याओं का  ज्ञापन देकर निस्तारण कराने की उठाई मांग।
जमुनियां खास (पीलीभीत)
पीलीभीत से जनसमस्याओं को लेकर दिल्ली पहुचे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार, मा० रामदास अठावले के दिल्ली कार्यालय में ज्ञापन देकर जमुनियां खास के जर्जर मुख्यमार्ग का पुनःनिर्माण कराने एवं मथना जप्ती में पशु चिकित्सालय बनबाने की मांग, व उत्तर प्रदेश, तराई के 19 जिलों को तराई प्रदेश घोषित करने की जोरदार तरीके से केन्द्रीय मंत्री से मांग की गई है और उनसे लोकसभा में तराई के मुद्दे को उठाने की बात कही है जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने समर्थन कर अस्वाशन दिया, करीब 45 मिनट की मुलाकात में पीलीभीत व उत्तर प्रदेश की अन्य समाज से जुड़ी समस्याओं को रखा है,जमुनियां गांव के मुख्य मार्ग पर बढे बढे गड्ढे हो गये है पानी का निकास न होने के कारण बर्षा नालों एवं शौचालयों का गंदा पानी मार्ग पर भरा रहता हैं जिससे राहगीरों को उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है आये दिन साइकिल बाइक सवार उसी गंदे कीचड़ भे पानी से गुजरते वक्त गिर के घायल हो जाते हैं आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मार्ग का पुनः निर्माण कराने की मांग को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा है उत्तर प्रदेश तराई के 19 जिलों को तराई प्रदेश घोषित करने की मांग को उठाते हुए चन्द्र पाल मौर्य ने केंद्रीय मंत्री से विस्तार से चर्चा भी की है ज्ञापन  देने बालो में ब्रहमपाल सिंह यादव, बलबीर सिंह ,चन्द्रपाल मौर्य ,अखलेश कुमार,मिथलेश शर्मा व अन्य समर्थक मैजूद रहे।

भूपेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट क्राइम खुलासा न्यूज़ ब्यूरो चीफ जनपद पीलीभीत
Previous Post Next Post