एएसपी नगर ग्रामीण का हुआ गैर जनपद तबादला,एसपी सहित सभी ने दिया विदाई

बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा द्वारा विदाई दिया।
बुधवार देर रात हुए तबादले मे बहराइच जनपद के दोनो अपर पुलिस अधीक्षक का गैर जनपद तबादला हो गया जिसमें रवीन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बहराइच से अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाये गये तो वही अजय प्रताप अपर पुलिस अधीक्षक नगर बहराइच से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ बनाये गये जबकी अशोक कुमार प्रथम अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बाराबंकी से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बहराइच बनाये गये। तो वही कुंवर ज्ञानंजय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक नगर बहराइच बनाये गये।।          रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच
أحدث أقدم