*धाता फतेहपुर*
*आज15/ 03/2020 को थाना धाता में होली मिलन समारोह संपन्न*
आज दिन रविवार को थाना धाता में होली मिलन समारोह का प्रोग्राम रखा गया था जोकि पिछली पीस कमेटी के बैठक में यह सर्व सम्मत से कहा गया की आगामी तारीख 15 मार्च 2020 को थाने में होली मिलन समारोह रखा जाए सभी क्षेत्रवासियों के आग्रह पर धाता थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने होली मिलन समारोह की स्वीकृति दी इसके बाद आज होली मिलन समारोह में क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकार गण एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा थाने में आकर पहले सुंदरकांड का प्रोग्राम किया गया सुंदरकांड संपन्न होने के बाद गुजिया ,पापड़, और नमकीन, ठंडाई का प्रोग्राम किया गया जिसको सभी आगंतुकों ने खाया इसके बाद अबीर लगाकर एक दूसरे के गले मिले और होली की बधाई दी जिसमें पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा व्यापार मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे क्षेत्र के प्रधान, कोटेदार ,भी मौजूद रहे यह प्रोग्राम बाजे गाजे के साथ शुरू किया गया जिसमें होली के खुशी में कुछ लोगों ने बाजे की धुन में थिरकते हुए नजर आए इसमें प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष ननका केसरवानी और वीरेंद्र केसरवानी, कल्लू केसरवानी, उत्कर्ष केसरवानी, अनंत सिंह पूर्व प्रधान धाता समाजसेवी अनुपम सिंह पत्रकार गणों में , विवेक सिंह, राजेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, मोहम्मद कलीम अभिषेक द्विवेदी, आदि लोग मौजूद रहे
✍ रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी

