बकाया राशि वाले बिजली कनेक्शन काटे
बिरामी जोधपुर।।
मार्च में बिजली कनेक्शन के बकाया राशि के वसूली हेतु जोधपुर डिस्कोम के खेजड़ली और पलासनी जीएसएस से संबंधित गांवों में लगातार कनेक्शन काटे और मीटर भी खोले जा रहे है। इसमें बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही करी जा रही है। कनिष्ठ अभियंता खेजड़ली और उनकी वसूली टीम ने बताया की पिछले दो दिनो मे वर्तमान कटे और पुराने कटे कनेक्शन की राशि ना जमा कराने के कारण गुड़ा, फिटकासनी , खेजड़ली और भटिंडा गांव के पाबूपुरा भाटान में चार ट्रांसफार्मर हटा दिए गए है औऱ इन्ही गाँवो के साथ खारा बेरा पुरोहितान, खाराबेरा भीमावतान में कई जगह बिजली के पोलो से केबल हटा दी गयी है जो बिजली बिल जमा होने पर ही वापिस जोड़ी जाएगी । कनिष्ठ अभियंता खेजड़ली श्री हिमांशु वर्मा ने साथ ही यह भी बताया कि आने वाले दिनों में बकाया राशि के सभी गांवों में ट्रांसफार्मर और पोल से केबल हटाने का अभियान जारी रहेगा ।
खास रिपोर्ट महेंद्र कुमार जोधपुर राजस्थान
