शिवसेना की छात्र इकाई विधार्थी सेना की नगर इकाई की एक बैठक नव दुर्गा मंदिर LRP कालोनी में सम्पन्न हुई ! इसकी अध्यक्षता शिवसेना जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता ने की !
इस बैठक में मोदी सरकार के पेट्रोल डीजल पर 3 रुपये के उत्पादन कर ( एक्साइज ड्यूटी )बढ़ाने के लिए के लिए निंदा प्रस्ताव पास किया गया ,इस अवसर पर सभी शिवसैनिकों ने एक सुर में कहा कि पहले रसोई गैस के दामो में 150 रुपये की वृद्धि और अब पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपये की वृद्धि ,ये फैसले मोदी सरकार की आम आदमियो को परेशान करने की नीयत दिखाते है !मोदी सरकार के हिटलर शाही फैसले सिर्फ इसलये ले रही रही है ,ताकि आम आदमी सिर्फ जीने को ही विकास माने और सरकार की नीतियों का विरोध न कर सके !
इस अवसर पर ये निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मार्च को जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया !
इस बैठक में शिवसेना जिला महासचिव अभिषेक गुप्ता ,छात्र सेना नगर संयोजक नित्यानंद पासवान ,छात्र सेना ,वार्ड प्रमुख रायपुर राजा  नीरज मौर्य , वार्ड महासचि पियूष कुमार , वार्ड सचिव शिवम् राज , रघुनंदन कुमार ,आदि लोग उपस्थित थे !
खास रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्रा बहराइच
أحدث أقدم