मुरैना। बिजली कंपनी के उपमहाप्रबंधक शिशिर गुप्ता ने बताया कि मुरैना शहर में दत्तपुरा, गणेशपुरा एवं मुरैना शहर जोन के बिल बकाया राशि वाले शासकीय विभागों के कनेक्शनों को कंपनी की टीम ने बकाया राशि के कारण नोटिस जारी किए हैं। 18 विभागों के 365 कनेक्शनों पर 375.10 लाख की बकाया राशि है। कई विभागों द्वारा माह मार्च में कुल बकाया राशि 579.30 लाख रुपए बकाया होने के विरुद्ध राशि जमा कराई गई है। काफी राशि अभी भी बाकी है, जिसे प्राथमिकता पर जमा कराया जाना बाकी है।
रिपोर्ट कालीचरण कुशवाहा
