मुरैना। मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर मिलावटी सामग्री न बिके। मिलावट खोरों व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आदतन मिलावट करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाए। यह निर्देश चंबल संभाग की कमिश्नर रेनू तिवारी ने मुरैना भिण्ड के कलेक्टर व एसपी को दिए। श्रीमती तिवारी ने कहा कि जिनके सैंपल अमानक पाए जाएं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
Previous Post Next Post