आज दिनाँक 08 अगस्त 2019 को प्राथमिक विद्यालय बरडीहा, इटियाथोक में निःशुल्क यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक श्री ओम प्रकाश जी व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रामराज जी रहे।hu
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय जी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की व उनके शैक्षिक उन्नयन हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
डॉ रामराज जी ने सरकार द्वारा छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम को श्री जितेन्द्र प्रकाश मौर्य ब्लॉक स्काउट टीचर इटियाथोक ,ए बी आर सी श्री अनुराग मिश्र , श्री नवरत्न सिंह, जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व ग्राम प्रधान श्री ननके खां जी ने भी संबोधित किया ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने बच्चों को ड्रेस वितरित किया,छात्रों का शैक्षिक परीक्षण करने के साथ साथ विद्यालय के भौतिक परिवेश तथा शिक्षकों की सराहना की।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ,ग्राम प्रधान व अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति को विद्यालय प्रभारी श्री वरुण कुमार (उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ) व विद्यलय स्टाफ ने स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री सत्य प्रकाश जी संगठन मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ abrc श्री अनिल श्रीवास्तव जी, श्री अमित कुमार, श्री विश्वजीत यादव, श्री क्रांति शुक्ल, श्री अभय प्रताप सिंह मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, श्री अशोक कुमार यादव, श्री कमलेश कुमार, श्री सुधाकर शुक्ल, श्री संदीप शुक्ल, श्रीमती सविता देवी, श्री हलीम जी व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री अमरनाथ वर्मा तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी व बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री वरुण कुमार जी ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। रिपोर्ट रामजन्म तिवारी गोंडा
