*सिपाही ने पुलिस बूथ में फांसी लगाकर दी जान*
*#हरदोई।* शहर में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक सिपाही के पुलिस बूथ के अंदर फांसी पर लटकने की जानकारी महकमें के लोगों को मिली। आनन फानन में आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र मौके पर पहुंच गए। सिपाही के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
.
बतातें चलें कि सोल्जर बोर्ड चौराहे के पुलिस बूथ में सुबह जब ड्यूटी करने के लिए गए पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक पुलिस कर्मी का शव बूथ के अंदर फाँसी पर लटक रहा है। आनन फानन में सूचना एसपी राजेश द्विवेदी को दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने सिपाही के शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी ने बताया कि सिपाही देवरिया जिले का रहने वाला है और उसका नाम अशोक कुमार यादव है जोकि यातायात पुलिस हरदोई में तैनात था। बकौल एसपी श्री द्विवेदी सिपाही ने किस कारण से आत्महत्या की है इसकी जानकारी की जा रही है और सिपाही के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
http:/🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट 
               न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
          जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
                शिवम कुमार अस्थाना 
                    हरदोई बेनीगंज 
                    🚨🚨🚨🚨