पुलिया के पास भरे दलदल में फंसा मिला किसान का शव मचा हड़कंप (पुनीत मिश्रा बेनीगंज)बेनीगंज/हरदोई_गौवंश से खेत की रखवाली करने के लिए घर से गए काश्तकार का शव एक पुलिया के पास भरे दलदल में फंसा हुआ देखा गया। बेनीगंज की ईदगाह के पास की पुलिया में इस तरह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह बेनीगंज की ईदगाह की पुलिया में एक 40 वर्षीय युवक का शव फंसा हुआ देखा गया। उधर शौच के लिए गए कुछ लोगों को इस तरह शव दिखाई देने से वहां हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी। उसके बाद शव की पहचान रामकुमार पुत्र रामविलास निवासी अहिरन पासी टोला के रूप मे हुई। उसकी पत्नी सोनाश्री ने बताया कि उसका पति गुरुवार को देर शाम खाना खाने के बाद गौवंशो से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया हुआ था। गौवंश से फसल को बचाने के लिए वह घर नहीं रुकता था। शुक्रवार सुबह जब उसे इस बात का पता चला तो उसके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। रामकुमार खेती-किसानी करता था। रामकुमार के परिवार में पत्नी सोनाश्री और एक 6 वर्षीय बेटी मानसी है। पांच भाइयों में एक उससे बड़ा और तीन उससे छोटे भाई है। रामकुमार के साथ में उसकी मां मुन्नी भी रहती थी। रामकुमार की मौत पर हर कोई बहस कर रहा है। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर रामकुमार पुलिया में कैसे फंस गया ? जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एसएचओ बेनीगंज सुनील दत्त कौल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
/🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट 
               न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
          जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
                शिवम कुमार अस्थाना 
                    डिस्ट्रिक्ट हरदोई 
।                    हरदोई बेनीगंज 
                    
أحدث أقدم