कस्बे की गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए रखें--SDM
संडीला( हरदोई )मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली परिसर में होली व शबरात पर्व के मद्देनजर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम दिव्या मिश्रा ने कहा कि कस्बे और उसके आसपास जिस तरह से गंगा जमनी संस्कृति और आपसी भाईचारा कायम है। सभी लोग अपने त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाएं ताकि शहर में सौहार्द बना रहे। सीओ अंकित मिश्रा ने कहा कि होली व शबरात पर्व पर शराब पीकर किसी भी तरह का हंगामा व दंगा करने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। त्योहारों पर किसी भी तरह की हिंसा हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से होली व शबरात के मौके पर अपनी मांगों को सामने रखने को कहा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में जहां-जहां होली जलाई जाती है, उसकी तत्काल सफाई कराई जाए। सदर बाजार में बिजली व पानी की आपूर्ति व तेज रफ्तार बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व नगर पालिका सभासद सैयद हसन मक्की ने शबरात से पूर्व उचित व्यवस्था की मांग की। नगर पालिका प्रशासन से शहर में खानकाहों, दरगाहों, मस्जिदों के पास साफ-सफाई व रोशनी के लिए लाइटें ठीक कराई जाएं, गंदगी, नालों की सफाई व मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन चलाने की मांग की। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने नगर व क्षेत्र के वासियों, पार्षदों व बुजुर्गों से अपील की है कि शराब के नशे में मारपीट करने वाले बाहर से आने वाले लोगों की पहचान करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अराजकतत्व नगर व क्षेत्र में हिंसा फैलाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका परिषद पार्षद लताफत अली, यूसुफ मेहंदी, शरीफ अहमद, मोहम्मद नसीम वारसी, अधिषासी अधिकारी विजेता गुप्ता, जीई सुनील यादव,गोगावां प्रधान जमाल अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी,, उपाध्यक्ष शिवम सिंह,भजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ खन्ना, उपाध्यक्ष रिंकू सक्सेना, राम जी दोसर, ग्राम प्रधान, सभासद सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
काइंम खुलासा न्यूज चैनल रिपोर्ट
जिला मीडिया काइंम ब्यूरो चीफ
शिवम कुमार अस्थाना
डिस्ट्रिक्ट (हरदोई )