*अधूरे शहरी पीएम आवास होंगे पूरे, मिला बजट*
*#हरदोई।* प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पीएम आवास योजना के अधूरे आवासों को पूरा करने के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है।
.
पीओ डूडा संगीता सिंह ने बताया कि जनपद के 13 नगरीय निकायों में 17705 लाभार्थियों का पीएम आवास योजना नगरीय में आवास स्वीकृत किया गया था। 17572 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 50-50 हजार की पहली किश्त जारी हुई थी। 16525 लाभार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख की दूसरी किश्त और 11626 लाभार्थियों को 50-50 हजार की तीसरी किश्त दी गई थी। इसके बाद बजट आवंटन नहीं हो सका था। ऐसे में बड़ी संख्या में लाभार्थियों के पीएम आवास लंबे समय से अधूरे पड़े थे। बताया कि अब बजट जारी कर दिया गया है। लाभार्थियों के बैंक खाते में दूसरी और तीसरी किश्त पहुंच रही है।
*मकान बनवाने को ढाई लाख देती सरकार*
*#हरदोई।* नगरीय क्षेत्र में अपने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए सरकार ढाई लाख की मदद करती है। चयनित लाभार्थियों को पहले 50 हजार, फिर डेढ़ लाख और फिर अंतिम किश्त में 50 हजार उपलब्ध करवाए जाते हैं। पीएम आवास के लिए उन लाभार्थियों का ही चयन किया जाता है, जिनका सम्पूर्ण भारत वर्ष में कहीं मकान न बना हो । यही नहीं लाभार्थियों के पास नगरीय क्षेत्र में अपना मकान बनाने के लिए भूखंड उपलब्ध हो।
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
               काइंम खुलासा न्यूज चैनल रिपोर्ट 
            न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा जी की ख़बर 
                जिला मीडिया काइंम ब्यूरो चीफ
                     शिवम कुमार अस्थाना 
                         डिस्ट्रिक्ट हरदोई 
                              हरदोई 
                              🚨🚨
                               


Previous Post Next Post