सीबीजी में पुलिस ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन।
बेनीगंज/हरदोई_कस्बे के सीबीजी इंटर कालेज ऑफ साइंस के प्रांगण में आज पुलिस विभाग की ओर से नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग की महिला व पुरूष पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह ने किया। नारी शशक्तिकरण की नोडल अधिकारी बनी सीओ हरियावा शिल्पा कुमारी सहित लखनऊ से आयी 1090 टीम और महिला थाने की प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। आज शनिवार को जिले के 5 स्थानों पर हुए कार्यक्रम की वजह से बेनीगंज में सबसे अंत मे कार्यक्रम सम्पन्न हो सका। सीओ ने कालेज की छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग निडर होकर अपनी समस्याओं को पुलिस और अपने स्वजनों को बताएं जिससे समय से आपकी समस्याओ को दूर किया जा सके। आपको अपनी चुप्पी तोड़ कर सशक्त होने की आवश्यकता है। लखनऊ से आई 1090 टीम ने बैनर और स्लोगन के माध्यम से आत्मनिर्भर हो कर समाज के लिए उदाहरण बनने की बात कही। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल के साथ तमाम पुरुष और महिला आरक्षी सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी ,प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल, मृदुल द्विवेदी, दिनेश अग्निहोत्री, सरोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे। 
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
     जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट 
                     न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
                जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
                       शिवम कुमार अस्थाना 
                           डिस्ट्रिक्ट हरदोई   
                               🚨🚨🚨


Previous Post Next Post