मांगे पूरी न होने पर भाकियू राष्ट्र शक्ति संगठन ने दिया ज्ञापन।
🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐🌐
शासन प्रशासन पर जमकर बरसे मंडल अध्यक्ष खालिद खां
💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪
मांगे पूरी नहीं होगी जारी रहेगा धरना चाहे निकल जाएं प्राण:खालिद खां
🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️🧑‍⚖️

हरदोई:भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के बैनर तले क्षेत्र में चार बार धरना प्रदर्शन तीन पंचायतें हुई लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।मंडल अध्यक्ष ने शासन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्जी दावे कर रहे कि अवैध कब्जा धारकों माफियाओं पर लगातार हो रही कार्यवाही,लेकिन हवा में कह रहे ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।लगातार जिला व तहसील प्रशासन को दर्जनों बार अवगत कराने के बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।कहा कि जब तक दिए गए ज्ञापनों व पंचायतों की समश्याओ के निराकरण नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संगठन द्वारा किये जा रहे सत्याग्रह आमरण अनशन/ भूख हड़ताल के किसानों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार शाहाबाद को अवगत कराया गया,पंचायतों व धरना प्रदर्शन के माध्यम से कई बार खंड विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक निराकरण नहीं हुआ।समस्त समस्याओं के समाधान न होने तक आमरण अनशन/भूख हड़ताल अनिश्चित जारी रहेगी। 

संगठन ने 10सूत्रीय ज्ञापन में मांग की मांग मे..
➡️1. विकास खंड पिहानी के जहानिया खेड़ा में कांति देवी के खेत में कुछ हिस्से पर दबंगों द्वारा किया गाय कब्जा व घरों का गंदा पानी खेत में जा रहा बहाया,जमीन को कब्जा मुक्त कराकर पानी बंद कराया जाए। 
➡️2.विकास खंड पिहानी के ग्राम संतरहा में मुनीश,रामकुमारी आदि के मकान के सामने जल भराव व रास्ते पर अवैध कब्जा है,रास्ते को अवैध कब्जा मुक्त कराकर पानी निकास की व्यवस्था की जाए।
➡️3.विकास खंड टोडरपुर टोडरपुर गांव में गांव से रेलवे फाटक तक चकरोड पर अवैध कब्जा,खलिहान,खेलना मैदान,युवक मंगल दल,कब्रिस्तान,शमसान,आदि को कब्जा मुक्त कराया जाए।
➡️4.विकास खंड पिहानी के उमर सेंडा में नरेश के द्वारा पट्टे की भूमि पर बोया गया गन्ना पट्टा हुआ निरस्त लेकिन गन्ने की फसल को नरेश को ही कटवाने का आदेश पारित किया जाए।
➡️5.ग्राम उमर सेंडा में क्षेत्र पंचायत हरिराम के मकान से पुराने पंचायत घर तक नाली निर्माण व खड़ंजा डलवाया जाए।
➡️6.विकास खंड पिहानी के ग्राम संतरहा दक्षिणी में गांव से लेकर झाले तक 30सालों से रास्ते पर खड़ंजा तक नहीं पड़ा, खड़ंजा या डामरीकरण कार्य कराया जाये।
➡️7.ग्राम उमर सेंडा में विश्व कुमार जो 90%मंदबुद्धि का है के10बीघा खेत को दबंगों ने कराया था बैनामा जो दाखिल खारिज नहीं हुआ। बैनामा कराने वाले रामू आदि पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया जाए।
➡️8.पिहानी नहर पुल से कुल्ला घाट तक मार्ग जर्जर है आए दिन होते हादसे, सड़क निर्माण अविलंब कराया जाए।
➡️9.पिहानी से छतैया रोड बहुत ही जर्जर है जिस पर आईटीआई स्कूल संचालित है रोड की मरम्मत कराई जाए।
➡️10.ग्राम लेहना से मार्कण्डेय आश्रम तक सड़क की हालत खस्ता जिस पर किसानों गन्ने की ट्राली निकलने को मजबूर है आये दिन ट्राली पलटती रहती है। सड़क की मरम्मत कराई जाए। तथा ग्राम भेठुआ में ग्राम प्रधान के द्वारा पंचायत भवन के गेट पर प्रधान ने अपने पुरखों का नाम लिखवाया नाम मिटा कर प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 

इस मौके पर ब्रजेश सिंह कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष,खालिद खां मंडल अध्यक्ष,श्रीकांत मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित तहसील अध्यक्ष,कमलेश कुमार वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, विजय बहादुर,सहित किसान साथी मौजूद रहे।
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट 
               न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
          जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
                शिवम कुमार अस्थाना 
                    डिस्ट्रिक्ट हरदोई
                     हरदोई बेनीगंज 
                         🚨🚨🚨

Previous Post Next Post