महिला दल ने कई को वूमेन आईकान सिमिति के तहत किया चयनित
बेनीगंज/हरदोई_क्षेत्र के उमरारी गांव में महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला दल कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश अवस्थी की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जागरूक महिलाओं को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय महिला दल समिति की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा शाही ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया इन दिनों शहरों में संसाधनों की कमी नहीं है वहां महिलाएं अधिकतर आत्मनिर्भर एवं जागरूक है। ग्रामीण स्तर पर आज भी महिलाएं काफी पीछे हैं। जिसके तहत हमारी समिति का उद्देश्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूक महिलाओं को आगे बढ़ना। समिति के  राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज प्रसाद के दिशा-निर्देशन में जनपदों एवं ग्रामीण स्तरों पर जाकर कार्यक्रम करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जो महिलाएं घर के कार्य के अलावा समाज में कुछ अलग करना चाहती हैं ऐसी जागरूक महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनका चयन कर समाज में उनको आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। महिलाएं हमारे देश की रीड की हड्डी है। आज के कार्यक्रम में आशाओं,आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकत्रीयों व संभ्रांत महिलाओं से संवाद स्थापित किया। जिसमें से तीन महिलाओं को यूपी वूमेन आईकान के तहत चयन किया गया है जिसमें प्रथम वरीयता महिला ग्राम प्रधान मुन्नी देवी द्वितीय मिस हरदोई नेहा व तीसरे स्थान पर समाज सेविका रामशांति का चयन किया गया है। लखनऊ में बड़े स्तर का कार्यक्रम होगा जिसमें इन महिलाओं को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। जिससे महिलाओं में एक अलग से अलख जगेगी। राष्ट्रीय महिला दल की प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल महिला पुरुषों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा समाज की महिलाएं आगे बढ़े। राष्ट्रीय महिला दल की संस्थापक महासचिव विनीता श्रीवास्तव के अनुसार सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं से जो महिलाएं दूर है उनको योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित मुन्नी देवी, राम शांति, शिल्पी गौतम राष्ट्रीय महिला दल यूपी वूमन आई कान आदि के प्रमाण पत्र पाकर चेहरे खिल उठे। समित की ओर से मुकेश अवस्थी महेंद्र प्रताप सिंह रानू वा मोनू सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तमाम ग्रामीण जन मौजूद रहे।
👆👆👆👆👆👆👆👆
🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
 न्यूज रिपोर्ट = पुनीत मिश्रा 
         जिला ब्यूरो चीफ 
 रिपोर्ट शिवम कुमार अस्थाना
Previous Post Next Post