लाइनमैन दिवस पर सम्मानित किए गए विद्युत कर्मचारी.....
(विद्युत विभाग के प्रमुख अंग है लाइनमैन...प्रदीप वर्मा)
विद्युत विभाग का बड़ा सा बड़ा या छोटा सा छोटा कार्य बिना लाइनमैन के सहयोग के जमीनी स्तर पर सफल करना असंभव सी बात हैl इसीलिए यह विद्युत विभाग के प्रमुख अंग माने जाते हैं उक्त बातें अवर अभियंता गौरा पावर हाउस प्रदीप वर्मा ने लाइनमैन दिवस के मौके पर विद्युत कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहीl सर्वप्रथम पावर हाउस पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात उन्हें कोविड19 से बचाव हेतु किड प्रदान की गईंl और आगे उपस्थित सभी कर्मचारियों से निवेदन किया कि जिन भी लोगों ने और उनके परिवार जनों ने अभी तक वैक्सीनेशन की संपूर्ण डोज नहीं ली है वे तत्काल अपना-अपना वैक्सीनेशन जरूर करा लेंl इसी क्रम में अवर अभियंता लालतारा अभिषेक शर्मा द्वारा भी पावर हाउस लालतारा में संबंधित विद्युत कर्मचारियों को एकत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गयाl आगे अवर अभियंता अभिषेक शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान जब समूचा भारतवर्ष अपने घरों में सुरक्षित बैठा था तब संपूर्ण देशभर के लोगों को उचित और अच्छी जिली प्रदान कराने में हमारे लाइनमैन एवं अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही थीl संपूर्ण लॉकडाउन के समय जहां एक तरफ कोई भी व्यक्ति अपने घरों से नहीं निकलना चाह रहा था और ना ही किसी से मिलना चाह रहा था कुछ समय हमारे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने साहस करके जहां-जहां भी विद्युत विभाग की कोई भी कमी अतिथि तत्काल वहां पहुंचकर विद्युत व्यवस्था को बहाल कराने में अहम भूमिका निभाते रहेlजिसके लिए हम सभी इन सबके सदैव ऋणी रहेंगेl तत्पश्चात मिष्ठान वितरण का भी आयोजन किया गयाl कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने अपने शीर्ष अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारे विभाग का उत्साहवर्धन होता हैl उक्त मौके पर रमेश यादव, विजय, लल्लू, श्याम जी, पप्पू, कल्लू,ओम प्रकाश,राम भवन, विजय बहादुर, विजय बहादुर सिंह,गजरूप सिंह, आदित्य, अजीत, मंगला, गुड्डू सहित समस्त विद्युत कर्मचारी मौजूद रहेl

खास रिपोर्ट रजत केसरवानी प्रयागराज
أحدث أقدم