*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर में खुलेआम धन उगाही कर की जा रहे हैं हॉस्पिटल की छवि धूमिल*
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर में खुलेआम स्टाफ नर्स संगीता के द्वारा मरीजों से की जा रही अवैध वसूली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मुनीश पुत्र रामौतार निवासी ग्राम पुरायू थाना तिलहर ने बताया कि उनकी पत्नी संध्या लगभग डेढ़ माह से प्रेग्नेंट थी जिसकी अचानक तबियत खराब हो गई जिससे पेट में दर्द होने लगा जिसको मुनीश ने अपने भाई के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर भेजा जिसको स्टाफ नर्स संगीता ने देखा और कहा कि मरीज की तबीयत ज्यादा खराब है जिसकी सफाई करनी होगी जिसके आपको ₹2000 देना होंगे बड़ी मुश्किल से एक हजार रुपए इकट्ठा कर स्टाफ नर्स संगीता को दिए संगीता ने कहा बाकी 1000रुपए और दो तभी इलाज होगा मरीज के साथ आए लोगो ने कहा कि सरकारी अस्पताल है पैसे किस बात के ले रही हो तभी स्टाफ नर्स ने स्टाफ के साथ मिलकर गाली गलौज कर अस्पताल से बाहर कर दिया मरीज की तबीयत बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी शिकायत मरीज के साथियों ने अस्पताल में मौजूद डॉ अजय प्रताप से की लेकिन डा ने स्टाफ के प्रति कोई कार्यवाही नहीं की जिसकी शिकायत पीड़ितो ने लिखत प्रार्थना पत्र देकर चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर से न्याय की गुहार लगाई ।
खास रिपोर्ट तौफीक रजा शाहजहांपुर