भागवत कथा का श्रवण जीवन को एक पल में बदल सकता है....सुमित कृष्ण जी महाराज
खीरी प्रयागराज
संपूर्ण मानव जीवन और मनुष्य का जन्म मृत्यु से मुक्ति श्रीमद्भागवत पुराण के श्रवण मात्र से हो जाया करती हैl उक्त बातें श्रीमद् भागवत प्रवक्ता श्रद्धेय सुमित कृष्ण जी महाराज नेश्रीमद् भागवत कथा आयोजक अजय कुमार पांडे एवं हृदय शंकर पांडे के यहां कथा के दौरान कहीl कथा के दौरान महाराज जी ने बताया कि मनुष्य का संपूर्ण जीवन धर्म और धर्मार्थ हेतु ही हुआ है जिसे पूर्ण करने हेतु मनुष्य को सत्कर्म के रास्ते पर चलकर ही प्राप्त हो सकती हैl आज समूचे विश्व में अपने भारतवर्ष का नाम सर्वोपरि है उसका सिर्फ एक ही कारण है कि हमारे भारतवर्ष में हिंदू धर्म की प्रधानता एवं हिंदू धर्म के मानने वाले लोग बहुत ही सभ्यता और क्षमता के साथ अपने जीवन का निर्वहन करते हैंl आज की कथा में 6 प्रश्नों पर उत्तर देते हुए सूत जी महाराज ने प्रथम उत्तर देते हुए कहा आराध्य सिर्फ एक होता है बाकी सम्मान सभी देवी देवताओं का करना चाहिए lपरमात्मा के अनेक रूप में पूजा करते हुए भी स्ट एक ही होता है गुरु पिता और इष्ट जीवन में सिर्फ एक बार बनाने चाहिए और इनका जीवन पर्यंत निर्वहन करना चाहिए 6 प्रश्नों के उत्तर देते हुए परम पूज्य सुमित कृष्ण जी महाराज ने बताया और सुखदेव जी के ध्यान के साथ कथा को विश्राम कियाl उक्त मौके पर मुख्य रूप से द्वारका प्रसाद, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, संतोष केसरी, राजमणि तिवारी, रमाशंकर, मिश्रीलाल तिवारी, शंकर दयाल, डब्लू पांडे, संतलाल, दयाशंकर, फूलचंद यादव, महिमा शंकर, सूर्यकांत तिवारी, रणजीत भूरतिया,बड़कऊ शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहेl
खास रिपोर्ट रजत केसरवानी प्रयागराज
Previous Post Next Post