*जौनपुर सदर विधानसभा सपा प्रत्याशी तेज बहादुर मौर्या पप्पू का नामांकन का हुआ विरोध*


यूपी के जौनपुर जिले के सदर विधानसभा से बड़ी खबर।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर सदर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर मौर्या पप्पू का नामांकन रोक दिया गया है। उन्हें जिला संगठन ने बुधवार तक पर्चा दाखिल करने का सुझाव दिया है। बताते चलें कि सदर विधानसभा जौनपुर में अल्पसंख्यक की आबादी लगभ 125000 है इसलिए अल्पसंख्यक समाज विरोध कर रहा है कि जौनपुर जनपद के 9 विधानसभा में एक भी विधानसभा अल्पसंख्यक समाज का कोई भी प्रत्याशी अभी तक नहीं उतारा गया है खासकर सदर विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बहुत ही अल्पसंख्यक कार्यकर्ता व नेता पार्टी में टिकट के लिए आवेदन किए हुए थे इसलिए विरोध स्वरूप जिला कार्यकारिणी ने बुधवार तक के लिए नामांकन को रोक दिया है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी क्या फैसला लेते हैं यह आने वाले बुधवार तक लोगों को इंतजार करना पड़ेगा इधर सूत्रों से खबर मिल रही है कि जावेद सिद्दीकी बुधवार को नामांकन करने जाएंगे किस पार्टी से नामांकन करेंगे इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है
खास रिपोर्ट सूर्यभान सिंह जौनपुर
Previous Post Next Post