युवक ने लगाई फांसी दी जान
खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरादत्त़ु मे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी खीरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है ग्राम पूरादत्त़ु निवासी दीपक यादव उम्र 25 पुत्र बाबूलाल यादव एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को देर रात तक वह घर के समीप स्थित महारानी जी के चबूतरे पर मोबाइल से बात कर रहा था घर में पूर्व की भाति बहन ने उसके कमरे में भोजन की थाली रख दिया था सुबह लगभग 8:00 बजे तक कमरे से कोई आवाज ना आने पर परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा बंद मिला खिड़की से देखने पर परिजनों की आंखें खुली और दंग रह गई कि दीपक पंखे में दुपट्टे से लटक रहा था परिजनों ने इसकी जानकारी थाना खीरी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक दीपक कुमार के पिता ने बताया कि इसी सप्ताह में उनका गाना होना सुनिश्चित था फिलहाल परिजन हांसी का कारण नहीं बता पा रहे हैं पूरा गांव इस तरीके से अचानक मौत पर स्तब्ध है थानाध्यक्ष खीरी बैकुंठ नाथ पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता जाएगा।
रिपोर्ट रजत केसरवानी रजत प्रयागराज