प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जनपद आगमन
22 फरवरी को पयागपुर में चुनावी जनसभा को करेंगें सम्बोधित।
बहराइच
देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी 22 फरवरी दिन मंगलवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण पर बहराइच आ रहें हैं।
   प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी 287 पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी /विधायक सुभाष त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगें।
 भाजपा युवा नेता निशंक त्रिपाठी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे बताया कि  भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी मंगलवार 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे पयागपुर के शिवदहा मोड़ के निकट क्षेत्रीय विधायक भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगें। उन्होंने बताया कि प्रधानमन्त्री के आगमन को देखते क्षेत्रीय जनता में बहुत उत्साह है
खास रिपोर्ट जितेंद्र तिवारी 
संपादक क्राइम खुलासा न्यूज
9919321023,6306439722
Previous Post Next Post