*नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने उड़ाया तीस हजार रुपये*

 जौनपुर।  बैंक में रुपये जमा करने जा रहे युवक को बैंक के बाहर नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने तीस हजार रुपये नकदी समेत मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जखनियां निवासी रवि सरोज बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे अपने पिता गुलाब सरोज के खाते में तीस हजार जमा करने गया था। जैसे ही बैंक में पहुंचा वहां तैनात गार्ड ने मास्क लगाकर बैंक में आने को कहा। वह मास्क खरीदने बैंक के बाहर सीढ़ी से नीचे आ गया। वहां एक वृद्ध ने सीढ़ी से ऊपर तक बैंक में पहुंचाने के लिए उससे मदद मांगी। वह वृद्ध को पकड़कर सीढ़ी चढ़ा ही रहा था कि अचानक पीछे से एक बदमाश मुंह पर तौलिया रखकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह वहीं बेहोश हो गया। कुछ समय बाद जब होश आया तो देखा कि उसके पास रखा नकदी और मोबाइल गायब था।
खास रिपोर्ट सूर्यभान सिंह जौनपुर
Previous Post Next Post