लखीमपुर खीरी- 143 विधानसभा कस्ता के भावी प्रत्याशी डॉ शिव कुमार राज के नेतृत्व में कांग्रेस की भाजपा हटाओ संकल्प यात्रा निकाली गई
डॉ राज ने बताया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा की गई प्रतिज्ञा भाजपा हटाओ का संकल्प लेकर हम लोगों के द्वारा जन जन तक कांग्रेस पार्टी का प्रतिज्ञा पत्र पहुंचाया गया । इस संकल्प यात्रा के पांचवें दिवस में मितौली तहसील के अंतर्गत काष्ट हरणी नदी पर स्थित भोलेनाथ का पावन धाम कष्ट हरण बाबा के स्थान पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला महासचिव वक्ता प्रदीप सिंह चौहान  (मझिले) ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर बल देते हुए लोगों से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील भी की इस अवसर पर राधेश्याम भार्गव पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली नन्हे सक्सेना, अर्पित सिंह, केशव राम मौर्य ,पारूल यादव , मीनू सक्सेना सहित तमाम कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू
Previous Post Next Post