ललितपुर। श्रीश्री 1008 कौशल किशोर मंदिर कुशकुटी आश्रम मवेशी बाजार पर पंचायत परामर्श मंडल द्वारा एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें उपस्थित समाज के वरिष्ठ माते मुखिया द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिसमें यह प्रस्ताव पास हुआ कि यदि समाज का कोई भी प्रत्याशी परामर्श पंचायत मंडल कुशवाहा समाज से आवेदन सलाह मशवरा एवं मंडल पंचायत मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष से आवेदन नहीं करता है तो परामर्श पंचायत मंडल के सभी सदस्य अपना एक प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव ललितपुर सदर से चुनाव मैं खड़ा कर सकते हैं।
यदि प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया तो दूसरे प्रत्याशी के साथ सर्व सहमति से दूसरे प्रत्याशी के साथ जाने से परहेज नहीं करेंगे। बैठक की अध्यक्षता पंचायत मंडल अध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा ने की। आभार कोषाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने जताया। बैठक में गोरेलाल, मुरारीलाल माते, पत्रकार राहुल कुशवाहा, भैय्यन माते, आशाराम माते, सुजान मुखिया, संतोष, रामेश्वर माते, राजेन्द्र माते, राजाराम माते, श्रीराम, वीरेन्द्र, गेंदालाल, राजू, दस्सू, कल्लू माते, बलची माते, भज्जु मुखिया, देवेन्द्र आजादपुरा, देवेन्द्र पिसनारी, दुर्गाप्रसाद पिसनारी आदि मौजूद रहे।
क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा