*श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बैठक संपन्न*

*5 दिसंबर से आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में हुई विस्तृत चर्चा*

महरौनी/ललितपुर : कस्बा में नवनिर्मित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में अनंत कोटि श्री लक्ष्मीनारायण भगवान के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में एक बैठक मंदिर परिसर में बाबूलाल नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा बनाई गयी। बैठक में सभी निर्मित समितियों के पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपी गयी।
 कार्यक्रम के अंतर्गत 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शौभायात्रा व कलशयात्रा, भगवान श्री का नगर भ्रमण। मधुरा विन्दावन से पधारी रासलीला मण्डल के द्वारा संध्याकालीन बेला पर शानदार प्रस्तुति का मंचन होगा।
बैठक में अशोक रिछारिया, महिपाल सिंह, प्रदीप पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरजसिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश नायक, पवन स्वरूप पटेरिया, कैलाश नारायण तिवारी,प्रेमनारायण सोनी, रामकुमार नायक, दुष्यंत बडौनियां, रामेश्वर प्रसाद सोनी, पीयूष शुक्ला, शंकर सिंह सिकरवार, आनंद त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, मनोज भारद्वाज, सौरभ राजा, अमित नायक,राजू पेंटर, शंकर सोनी, सहित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन संजय पाण्डेय भारत ने किया।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
أحدث أقدم