संपादक के कार्यालय में घुस कर दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित पत्रकार ने हरदोई शहर कोतवाली में तहरीर दी  लगाई न्याय की गुहार

हरदोई : जनपद में नही सुरक्षित पत्रकार, लगातार हो रहे पत्रकारों पर उत्पीड़न, जान से मारने की दी जा रही धमकी, दैनिक रियल न्यूज़ के संपादक कुलदीप श्रीवास्तव के कार्यालय में बीती रात तकरीबन 8 बजे हरदोई के  संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता व 4 अन्यजन अचानक कार्यालय में घुस गए और दुकान जबरदस्ती खाली करने को कहने लगे दुकान ना खाली करने पर गाली गलौज पर आमदा हो गए जब इसका विरोध कुलदीप श्रीवास्तव ने किया तब उक्त दबंग विपक्षी मारपीट पर आमदा हो गए शोर शराबा सुन अन्य पत्रकार जब कार्यालय में आ गए तो विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देकर चले गए जबकि पत्रकार कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि उन्होंने 1 लाख रुपये पगड़ी के रूप में जमा कर रखा है जिसे विपक्षी गण हड़प लेना चाहते है और किराए का विवाद कर दुकान खाली करवाना चाहते है विवाद बढ़ते देख किरायेदारी का जबरदस्ती दुकान खाली कराने के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त प्रकरण के सम्वन्ध में पत्रकार कुलदीप श्रीवास्तव ने हरदोई शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में हरदोई शहर कोतवाल ने बताया है कि दिए गए प्रार्थनापत्र पर जांच की जा रही है जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी। उक्त प्रकरण के सम्वन्ध में ऑल जॉर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनीराम श्रीवास्तव व राष्ट्रीय महासचिव शशांक शर्मा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि उक्त विपक्षियों के विरुद्ध जल्द ही कोई कानूनी कार्यवाही नही हुई तो ऑल जॉर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाधिकारी हरदोई, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाएंगे।

रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज
09919321023/6306439722
Previous Post Next Post