भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ पयागपुर बहराइच। आज दिनांक 21 नवंबर 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र "जे.पी" के निर्देशन में पयागपुर विधानसभा में छठे दिन महंगाई के खिलाफ प्रतिज्ञा पदयात्रा हुजूरपुर ब्लाक के ग्राम घोपिया स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी जी के साथ जेलयात्री रहे स्वर्गीय प्रह्लाद सिंह जी के आवास पर ध्वजारोहण एवं प्रतिज्ञा कर शुरुआत की गई। जिसमें बनपुरवा शिवनहा धनवारा जगतापुर बरूही लौकाही आदि ग्रामों में महंगाई के विरोध में घर-घर व हाट बाजारों पर जाकर लोगों को भाजपा के कुशासन के खिलाफ जागरूक किया गया।
पदयात्रा में जिला महासचिव एवं विधानसभा पयागपुर प्रभारी दिवाकर पांडेय ने नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा के तानाशाह शासन का विनाश निश्चित है, इस सरकार ने एक भी ऐसी योजना नहीं बनाई जिससे जनता को लाभ मिल सके केवल भस्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है ये सत्ता के लिए राष्ट्रवाद का दिखावा करते हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हुजूरपुर स्वदेश सिंह पयागपुर नगर अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय वरिष्ठ नेता विनय सिंह श्याम बिहारी बैश्य सहित तमाम कांग्रेसजन यात्रा में शामिल रहे।
खास रिपोर्ट:-जीतेंद्र तिवारी
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज
09919321023/7306439722