*विद्युत पोल से टकराकर पोल तोड़कर पलटी कार, तीन लोगों की हालत गंभीर*
 
 
कर्नलगंज,गोण्डा ।  कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत कर्नलगंज-नवाबगंज मार्ग स्थित नचनी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर खाई में पलट गई। जिससे लोगों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। यह दुर्घटना शनिवार भोर की बताई जा रही है।                                                 प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज-नवाबगंज मार्ग स्थित नचनी गांव के पास परसपुर की तरफ से आ रही कार में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे,जो बेलसर स्थित विजयनगर से किसी कार्यवश लखनऊ जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच कर्नलगंज ग्रामीण के नचनी गांव के पास कार चालक को झपकी आ जाने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई, वहीं कार इतनी तेज गति से आकर पोल से टकराई कि विद्युत पोल टूटकर नीचे गिर गया और कार बगल की खाई में जाकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों द्वारा पहुँचकर कार का शीशा तोड़कर वाहन में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत से किसी तरह बाहर निकाला गया और इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्घटना में कार चालक की स्थित काफी नाजुक बताई जा रही है वहीं कार सवार महिला एक और व्यक्ति घायल है।बताया जा रहा है कि जिस विद्युत पोल से कार टकराई उसमें उपर से 11000 की हाईटेंशन विद्युत लाइन की सप्लाई थी। गनीमत रही कि कोई उसके स्पर्श में नहीं आया नहीं तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
Previous Post Next Post