मड़ावरा - उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया मेडिकल असेसमेंट शिविर
कस्वा मड़ावरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा की अध्यक्षता में मेडिकल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 10 श्रवण वाधित छात्र,30 शारीरिक दिव्यांग छात्रों और 15 दृष्टि वाधित छात्रों के रजिस्ट्रेशन किये गए।जिनमे से 27 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अग्रसारित किया गया।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
Previous Post Next Post