बलिया -  मुुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी कर भाजपा नेता व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह हिन्दू युवा वाहिनी के रडार पर आ गये है। पूर्व विधायक के खिलाफ न सिर्फ नारेबाजी हो रही है, बल्कि उनका पुतला भी फूंका जा रहा है। 
इसी क्रम में शुक्रवार को रामगढ़ ढ़ाले पर हिन्दू युवा वाहिनी के नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री चंदन सिंह व बेलहरी के महामंत्री आत्मानंद सिंह, संयोजक अंगद सिंह तथा उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में न सिर्फ पूर्व विधायक का पुतला फूंका, बल्कि विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया। इस मौके पर अयोध्या साहु हिन्द, संदीप, धीरज, विवेक, दीपू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट
कुलदीप पाण्डेय
ब्यूरो चीफ
क्राइम खुलासा न्युज
बलिया
أحدث أقدم