*ललितपुर सेवा ग्रुप ने बुंदेलखंड के गौरव वीरों का वीरांगनाओं की मूर्तियों के पुनुरूद्धार लिए सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन* 

जैसा कि ज्ञात है कि ललितपुर नगर की जानी मानी स्वयं सेवी संस्था ललितपुर सेवा ग्रुप द्वारा नगर मे व्याप्त विभिन्न समस्याओं को उठाया जाता रहा है, उसी क्रम मे अआज ललितपुर सेवा ग्रुप द्वारा वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के पुनुरूद्धार हेतु निम्न ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया। साथ ही ललितपुर सेवा ग्रुप ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय जी को बताया हमारे देश को आजाद कराने मे कई महान व्यक्तियों का योगदान रहा है, जिनमे से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नायिका हमारे बुंदेलखंड के गौरव की प्रतीक झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई प्रमुख थी, उनकी एक प्रतिमा तुवन चैराहे पर कुछ बर्ष पूर्व ही लगवायी गयी थी, जिसका उचित रखरखाव न होने के कारण एवं प्रतिमा के ऊपर कोई छाया न होने के कारण बरसात की वजह से उस पर किया गया पेन्ट जगह-जगह से उखड़ गया है जिस कारण प्रतिमा अपनी सुन्दरता खो रही है और लाखों रुपयों की लागत से निर्मित प्रतिमा जिसमे लगी लाईटें एवं पानी के फव्वारे भी ठीक से काम नही करते, ये हमारी नायिका के प्रति एक तरह का अपमान भाव प्रतीत होता है, कई बार इस मुद्दे को ललितपुर वासियों द्वारा प्रमुखता से उठाया जाता रहा है, परन्तु अभी तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया है। हम चाहते है कि उनके जन्म जयन्ती के अवसर पर हम उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सके, अतः श्री मान जी आप प्रतिमा को फिर से रंगने की अनुमति प्रदान करे जिसके खर्च का वहन ललितपुर सेवा ग्रुप उठाने तैयार है। ज्ञापन प्रेषित करते समय ललितपुर से युवा ग्रुप अध्यक्ष अंकुर जैन (शानू बाबा),पवन साहू,,षुभम देवलिया, अतिशय जैन,अभिषेक जैन, अंकित सराफ, गौरव सोनी, अभिषेक नामदेव, रवीष समैया, आदि उपस्थिति रहे।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
Previous Post Next Post