पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया थाना मड़ावरा का औचिक निरीक्षण 

मड़ावरा-ललितपुर।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी-मड़ावरा केशवनाथ सिंह द्वारा थाना मड़ावरा, थाना मदनपुर का औचिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाना परिसर मड़ावरा में बनायें जा रहे हॉस्टल बैरक भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से परखा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर के कायाकल्प भोजनालय सौन्दर्यकरण, भौतिक वातावरण देख थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह की प्रशंसा की।
 इसके बाद उन्होंने थाने के आवश्यक दस्तावेजो को देखा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
Previous Post Next Post