ओमान में फसे व्यक्ति की हुई घर वापसी, हिन्दू जन जागरण मंच के पत्र पर हुई कार्यवाई
कछौना / हरदोई : 9 माह पूर्व ओमान गए व्यक्ति की हुई घर वापसी, देर रात को पहुंचा घर, अलखबुरा में बनाया गया था बंदी, कई प्रकार की दी गयी थी यातनाएं, हिन्दू जन जागरण मंच ने पीएमओ को लिखा था पत्र
बताते चले कि कछौना थाना क्षेत्र के अंतगर्त पूर्वी बाजार कस्बा कछौना निवासी चन्द्रशेखर सोनी पुत्र मंशाराम उम्र 35 वर्ष घर से पैसे कमाने 17 फरवरी 2021 को विदेश मसकट गर्ल फ़ॉर गवर्मेंट कंपनी ओमान गया हुआ था जहाँ कंपनी में चंद्रशेखर का पासपोर्ट  व आई डी जमा करा ली गयी। और काम दे दिया गया उसी दौरान चंद्रशेखर का स्वस्थ बिगड़ने लगा और वह घर जाने के लिए छुट्टी मांगने कंपनी के मालिक के पास गया जहाँ उसे छुट्टी नही दी गयी जब उसने अपना पासपोर्ट व आई डी मांगी उसे भी नही दिया गया उसे कई प्रकार की यातनाएं दी गयी जब इसकी शिकायत चंद्रशेखर ने एम्बेसी में की तो एम्बेसी ने वहाँ के लेबर ऑफिस में केस ट्रान्सफर कर दिया जहां उसे 2 तारीखे 8 अगस्त व 23 अगस्त मिली पहली तारीख पर कंपनी का मालिक नही आया जबकि दूसरी तारीख पर कंपनी का मालिक आया और यह फैसला लिया गया कि  चंद्रशेखर को 75 दिन कार्य करना पड़ेगा तभी उसे उसका पासपोर्ट व आईडी मिलेगी विवश होकर चन्द्रशेखर को यह फैसला स्वीकारना पड़ा। चंद्रशेखर ने 75 दिन कार्य किया जिसका उसे कोई भी पैसा नही मिला यह बात चंद्रशेखर ने फ़ोन वार्ता के माध्यम से अपने घर वालो को बताई तो घर मे हंगामा मच गया यह बात जब हिन्दू जन जागरण मंच तक पहुँची तो हिन्दू जनजागरण मंच ने पीएमओ को पत्र लिखा जो पत्र पीएमओ के माध्यम से सीधा एम्बेसी पहुँचा। बीते बुधवार को दोपहर 12 बजे कंपनी के मालिक ने चन्द्रशेखर का पासपोर्ट व आईडी वापस की जिस पर उसे  ओमान से शाम 6 बजे की फ्लाइट मिली जिसके चलते वह शकुशल लखनऊ रात्रि 11 बजे पहुंचा सुबह तकरीबन 3 बजे अपने घर पहुँचते ही घरवालों के चेहरे खिल उठे।
Previous Post Next Post