हरदोई-
बिलग्राम सीएचसी महिला डॉक्टर की बीमारी से मौत.....



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर की इलाज के दौरान  मौत हो गई। महिला डॉक्टर की 5 नवंबर को तबीयत खराब हुई थी ,और जांच में डेंगू के लक्षण मिले थे इनका इलाज लखनऊ के अपोलो में चल रहा था । सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर सबा 3 वर्षों से तैनात थी। सीएचसी प्रभारी डॉ विनीत तिवारी ने बताया कि 5 नवंबर को डॉक्टर सबा की तबीयत खराब हुई थी ,इसके बाद उन्होंने डेंगू की जांच कराई जिसमें शुरुआती लक्षणों का पता चला और लखनऊ के अपोलो मे इलाज चल रहा था।  सोमवार को अचानक डॉक्टर सबा का निधन हो गया। उन्होंने बताया कि डॉ सबा इलाहाबाद की रहने वाली हैं, और उनके परिवार में पति नासिर हुसैन फारुकी व एक बेटा और बेटी है ।
Previous Post Next Post