*बीस माह बाद भी अब तक थानाध्यक्ष हाईवे द्वारा नहीं दर्ज की गई एफ आई आर:-जीतेन्द्र तिवारी*

*बाबा जयगुरुदेव उर्फ तुलसीदास पुत्र /शिष्य घूरेलाल को गायब कर उनकी चल व अचल सम्पत्ति हथियाने का मामला*

बहराइच/मथुरा उत्तर प्रदेश क्राइम खुलासा न्यूज के सम्पादक व  भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार तिवारी अपने एक बयान में बताया की जय गुरुदेव गुरु तुलसीदास पुत्र घूरेलाल जाति ब्राह्मण निवासी चिरौली संत आश्रम कृष्णा नगर मथुरा के मूल निवासी थे जिनको डी आई आर मीसा में वर्ष 1975 को मथुरा आश्रम से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था जिनके ड्राइवर पंकज यादव मुख्य सेवादार उमाकांत तिवारी ने योजनाबद्ध तरीके से अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उन्हें गायब कर उनकी मृत्यु की फर्जी अफवाह फैलाकर उनके स्थान पर जय गुरुदेव और तुलसीदास पुत्र राम सिंह मां का नाम मोहिनी देवी निवासी खितौरा जनपद इटावा का मथुरा में दाह संस्कार करके उनकी चल अचल संपत्ति पंकज यादव व उमाकांत तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हथिया लिया जिस संबंध में 23 मार्च 2020 को जिलाधिकारी कार्यालय बहराइच के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके श्रीमान पुलिस अधीक्षक मथुरा को संबोधित एक ज्ञापन मांग पत्र जिलाधिकारी बहराइच के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिस पर कार्यवाही किए जाने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय बहराइच द्वारा एक पत्र पुलिस अधीक्षक मथुरा को भेजा गया था तथा उक्त संबंध में मेरे द्वारा शासन प्रशासन को ट्वीट के माध्यम से अवगत कराते हैं संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाकर दोषियों को दंडित कराए जाने के साथ-साथ गुरु महाराज को उनके चंगुल से मुक्त कराएं जाने का निवेदन किया गया तब मथुरा पुलिस द्वारा ट्वीट का जवाब देते हुए कहा गया कि कृपया आप थानाध्यक्ष हाईवे को एक प्रार्थना पत्र दे दे जिस आदेशों के अनुपालन में मेरे द्वारा थानाध्यक्ष हाईवे को दिनांक 24/06/2020 को एक प्रार्थना पत्र देकर उनसे संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई परंतु अब तक थानाध्यक्ष हाईवे द्वारा उक्त संबंध में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
खास रिपोर्ट जीतेंद्र तिवारी 
संपादक क्राइम खुलासा न्यूज़
09919321023
Previous Post Next Post