*जनपद बहराइच में एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन की बैठक संपन्न*
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन की एक बैठक जिला कार्यालय कैसरगंज तहसील अंतर्गत सोनारी चौराहा हिना टेंट हाउस पर आहूत की गई जिस बैठक के मुख्य अतिथि नेशनल एडवाइजर मोहम्मद निजाम अहमद रहे और विशिष्ट अतिथि एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट मीडिया प्रभारी जीतेंद्र तिवारी रहे जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी मोहम्मद अतीक जी ने किया।
उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एंटी क्राइम ऑर्गनाइजेशन के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु दिनों दिन बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु बृहद चर्चा की गई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को एंटी क्राइम आर्गेनाईजेशन के स्टेट मीडिया प्रभारी जीतेंद्र तिवारी ने शपथ दिलाई और कहां की ना हम लोग अपराध करेंगे और ना ही अपराध बर्दाश्त करेंगे उक्त बैठक में नेशनल एडवाइजर मोहम्मद नियाज अहमद प्रदेश मीडिया प्रभारी जीतेंद्र तिवारी प्रदेश सचिव सतगुरु प्रसाद जिला प्रभारी मोहम्मद अतीक पर्सनल सेक्रेटरी मोहम्मद याहया ब्लॉक अध्यक्ष फखरपुर सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेषक:-जीतेन्द्र तिवारी
संपादक क्राइम खुलासा न्यूज़
09919321023/6306439722