बलिया :- आज क्राइम खुलासा न्यूज़ के बलिया मंडल के ब्यूरो चीफ कुलदीप पांडे ने भोजपुरी बचाओ मिशन के अंतर्गत लगातार दूसरे दिन बलिया पहुंचकर महुआ प्लस चैनल के प्रोग्राम चल बलिए सुर क्षेत्र में के विजेता गायक राजीव राज से बातचीत की और उनका इंटरव्यू लिया।
जिसमें उनसे भोजपुरी में फैली गंदगी के बारे में सवाल जवाब किए । जिसमें राजीव राज ने अश्लील गीत गाने वाले गायकों और उनके गीतकारों को अच्छी तरह खंगाला।
और देश की युवा पीढ़ी को अश्लीलता के खिलाफ डट कर खड़े होने के लिए क्राइम खुलासा न्युज चैनल के माध्यम से प्रेरित किया ।
मौके पर भोजपुरी के  गायक कृष्णा यादव मिट्ठू, विकाश मिश्रा मनजी , निर्देशक शुभम पाठक ,कृशुन फिल्म के संयोजक  शशिकांत तिवारी एवं कैमरा मैन रोशन सिंह आदि मौजूद रहे। 
सचमुच भोजपुरी सुनने वाले नई पीढ़ी के युवाओं को ऐसे ही मार्गदर्शक की आवश्यकता है।

रिपोर्ट
कुलदीप पाण्डेय
ब्यूरो चीफ
क्राईम खुलासा न्युज
बलिया

Previous Post Next Post