नशा,मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन हेतु जागरूकता की आवश्यकता-- हरीश कपूर टीटू

अशिक्षा एवं कुसंस्कार सामाजिक कुरीतियों के मूल में -- गंधर्व सिंह लोधी

ललितपुर-- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान में नशा,मृत्युभोज,मृतक श्राद्ध जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन हेतु विमर्श स्थानीय कम्पनी बाग योग भवन में संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य द्वारा बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ पूरन सिंह निरंजन शिक्षाविद की अध्यक्षता व समाजसेवी गन्धर्व सिंह लोधी,जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह विश्वकर्मा गुटारी, डॉ राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव प्राचार्य करकरुआ,मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने विचार गोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज मे नशा,मृत्युभोज,मृतक श्राद्ध,आत्महत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के मूल में जो अविद्या है उसे ज्ञान द्वारा ही समाप्त किया जा सकता हैं।
मुख्य अतिथि हरीश कपूर टीटू सेना प्रमुख ने कहा कि मृत्युभोज उन्मूलन हेतु हम सभी को संकल्पित होना होगा।
गन्धर्व सिंह लोधी समाजसेवी एवं लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि नशा,मृत्युभोज उन्मूलन हेतु ग्राम ग्राम स्तर पर विचार गोष्ठियों को करने की आवश्यकता हैं।
प्राचार्य डॉ राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एवं ईश्वर दास सेन सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा कि शराब बंदी के लिए मुख्य मंत्री योगी जी को कार्य करने की महती आवश्यकता हैं।
जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह विश्वकर्मा गुटारी ने कहा कि नशा,मृत्युभोज,आत्महत्या जैसी बुराइयों के मूल में अशिक्षा हैं।

अध्यक्षता करते हुए डॉ पूरन सिंह निरंजन ने कहा कि मृत्युभोज के शमन हेतु युवाओ को आगे आना होगा।

मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ प्रधान आर्य समाज ने कहा कि वैदिक धर्मानुसार अंत्येष्टि ही अंतिम संस्कार होता है उसके बाद के सभी कृत्य अवैदिक हैं।
इस अवसर पर टोरन सिंह सेन सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी,संग्राम सिंह यादव सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी,जेपी यादव सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी,आचार्य दयाराम सविता,कीरत सेन सिमिरिया,बलराम सेन एडवोकेट,श्रीराम नामदेव शिक्षक,ध्रुव साहू,दुष्यंत लोधी सिमरधा, राम रक्षपाल राजपूत शिक्षक,अशोक कुमार सेन योगाचार्य,अखिलेश कुमार सेन,संजीव कुमार सेन शिक्षक,बृजेन्द्र नापित शिक्षक,डॉ रामलखन गुर्जर,पूरन लाल सेन,मथुरा प्रसाद सेन खेरी,नंदराम सेन पिपरिया बन्शा, राजेन्द्र सिंह लोधी,सन्तोष सेन,बद्री प्रसाद सेन गौना, प्रकाश सेन सिलगन, विमल कुमार सेन पाह, दीपक कुमार सेन सिमिरिया,भगवत सेन अध्यक्ष,डॉ शिवेंद्र सेन सिमिरिया,रामेश्वर पाल सिमिरिया,संजीव सेन दावनी,लखन लाल सेन कल्याणपुरा, रविन्द्र सेन,दीप सेन सरखडी,करन सेन हनौता, ललितकुमार सेन कल्याणपुरा,अजय कुमार सेन उर्फ रिंकू जखौरा,राजू सेन नगवास,छत्रपाल सेन धुरवारा,कपूर सेन ननौरा आदि उपस्थिति रहें।
संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार अशोक कुमार सेन योगाचार्य ने किया।

संवाददाता
पं रामजी तिवारी मडावरा
जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर
Previous Post Next Post