ईश्वर की भक्ति करने से आत्मा का बल बढ़ता- आचार्य भवदेव शास्त्री अजमेर

महरौनी(ललितपुर)- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वावधान में संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य द्वारा आयोजित झूम ऐप के माध्यम से गीता प्रवचन महोत्सव को संबोधित करते हुए अजमेर के वैदिक विद्वान भवदेव शास्त्री ने बताया कि भगवान कृष्ण ने हम सभी को ईश्वर के सच्चे स्वरूप से अवगत कराया है, भगवान कृष्ण ने कहा है कि वह ईश्वर संसार के कण कण में समाया हुआ है। परमात्मा सब जगह है, इसलिए मनुष्य को कभी भी पाप का आचरण नहीं करना चाहिए। जिस प्रकार से सीसीटीवी के कैमरे के सामने हम सावधान रहते हैं, परमात्मा भी चारों ओर से हमें सदा देखता रहता है, हमें भी अपने प्रत्येक कार्य को सावधानी से करना चाहिए। ईश्वर की भक्ति करने से तनाव दूर होता है, चिंता मिटती है, मन प्रसन्न रहता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को ईश्वर की उपासना जरूर करनी चाहिए।
योगाचार्य शुर्ति सेतिया फरीदाबाद ने गीत के माध्यम से दयानन्द सरस्वती की महिमा बताई।
वेविनार में वैदिक विद्वान आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी बिजनौर, प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार शर्मा प्रयागराज, अवनीश मैत्री राजस्थान,शिवदेव आर्य गुरुकुल पौंधा, मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ प्रधान आर्य समाज महरौनी, डॉ राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव प्राचार्य, अजय श्रीवास्तव साईं ज्योति संस्था, ध्यान सिंह यादव मिडरवाहा, आधार सिंह यादव,बृजेन्द्र नापित शिक्षक, दीप सेन सरखडी,शिवकुमार सेन अजान,देवेंद्र सेन नैनशी/वेदांश मेडिकल,शिवकुमार यादव बिजौर,रामचन्द्र कुशवाहा बिजौर, शिव दत्त गुप्ता बरेली,नरेश यादव मुम्बई,ध्रुव साहू,अतुल वैद्य सहित सैकड़ों आर्य जन जुड़ें।
संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार बृजेन्द्र कुमार नापित ने जताया।

*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
Previous Post Next Post