पूज्य आर्यिका मां श्री अंतर मति माताजी के द्वारा लिखित आचार्य भगवंत की पूजन बड़े भक्ति भाव के साथ श्री धर्मेंद्र जैन म्यूजिक डायरेक्टर तथा जैन युवा जागृति सेवा संघ के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई |
*संचालन*- प्रदीप जैन ( खुटगुवा ) तथा चेतन जैन के द्वारा किया गया तथा पूज्य माता जी के द्वारा लिखित *आत्मदर्शी* पुस्तक का विमोचन नगर गौरव अध्यक्ष माननीय डॉक्टर श्री बिरधि चंद जी जैन, महामंत्री डॉ राकेश जैन सिंघई, सुधीर जैन, उपाध्यक्ष प्रकाश राजू सेठी, सनत मेडिकल, डॉक्टर पंकज जैन तथा अजित जैन रजोला वालों के द्वारा किया गया |
*उद्बोधन*- आर्यिका माँ ने उद्बोधन देते हुए कहा कि - आचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म 10 अक्टूबर 1946 शरद पूर्णिमा को कर्नाटक के बेलगांव जिले के सदलगा ग्राम में हुआ था उनके पिता मल्लप्पा तथा माता श्री मंति ने उनका नाम विद्याधर रखा था कन्नड़ भाषा में हाईस्कूल तक अध्ययन करने के बाद विद्याधर ने 1967 में आचार्य देशभूषण जी महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत ले लिया कठिन साधना का मार्ग पार करते हुए आचार्य श्री ने महज 22 वर्ष की उम्र में 30 जून 1968 को अजमेर में आचार्य ज्ञानसागर महाराज से मुनि दीक्षा ली गुरुवर ने उन्हें विद्याधर से मुनि विद्यासागर बनाया 22 नवंबर 1972 को अजमेर में ही गुरुवर ने आचार्य की उपाधि देकर उन्हें मुनि विद्यासागर से आचार्य विद्यासागर बना दिया तथा साथ ही आर्यिका माँ 105 श्री अक्षय मति माताजी एवं 105 श्री अनुग्रह मति माताजी के द्वारा भी उद्बोधन दिया गया |
*मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम*- अजय कुमार, राजीव कुमार, अनिल जैन ( रजोला ),आमोद जैन (दुकान वाले ), वीरू शाहपुर, पारस जैन ( रजोला ), अजय जैन, मिंटू सिंघई, मनीष रजोला तथा वर्णी व्यायाम शाला के द्वारा किया गया |
*कार्यक्रम में विशेष सहयोग*- अध्यक्ष - राजेंद्र जैन बया, उप कोषाध्यक्ष - सुरेंद्र कुमार जैन (दुकान वाले ) मंत्री - सुमत मोदी बंटी बजाज, रानू ( दुकान वाले) अन्नू सेठी, विक्की सिलोनिया, अनिल जैन, हर्षित जैन, निवेश जैन, प्रवीण जैन ( रजोला ) एवं पाठशाला के समस्त शिक्षक गण तथा समस्त समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया |
संवाददाता
पं रामजी तिवारी मडावरा
पं रामजी तिवारी मडावरा
जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर