अभ्युत्थान शिविर का चल रहा आयोजन :- 

आर्यिका श्री शिविर में जीवनोपयोगी बातों का दे रहीं संदेश -                                        
मडावरा(ललितपुर) परम पूज्य आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महामुनिराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या एवं प्रतिभा स्थली प्रणेता वन्दनीय आर्यिका माँ 105 आदर्शमति माता जी संघस्थ आर्यिका श्री 105 अन्तरमति माता जी का एतिहासिक पावन वर्षायोग वर्णी नगर मड़ावरा में चल रहा है। चातुर्मास समिति के महामंत्री डां० राकेश सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि 

पूज्य माता जी के पावन निर्देशन में पंच दिवसीय अभ्युत्थान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर प्रमुख रूप से युवा वर्ग के लिए आयोजित किया जा रहा है।वर्तमान में भौतिकतावादी चकाचौंध में युवा वर्ग नैतिक संस्कारों से दूर भाग रहे हैं।युवा वर्ग संस्कारों को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर जा रहे हैं।युवाओं को भारतीय संस्कृति को अपनाकर समाज व राष्ट्र का विकास किस प्रकार करना होगा,इन सभी चिंतनीय बिन्दुओं पर आधारित यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।इस शिविर में युवा वर्ग आगे भी आ रहा।इस दौरान शिविर को संबोधित करते हुए आर्यिका श्री अंतरमति माता जी ने युवाओं से कहा कि हमें एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है तो भारतीय संस्कृति को न भूलें।भारतीय संस्कृति विश्व की समस्त संस्कृतियों में सर्वश्रेष्ठ है। इस शिविर के माध्यम से जीवन जीने की कला को सीखें।शिविर में युवा,बालक एवं बालिकाएं,महिलाएं प्रतिभाग करके जीवन जीने की कला सीख रहे हैं।
यह है शिविर के मुख्य बिंदु :- 

● नई पीढ़ी को नया वरदान
● बिखरते फूलो में फूंके जान
● करे स्थापित कीर्तिमान
● तनाव दूर करें,बने ऊर्जावान
● जीवन बनाये हम महान।
● भाग्य बदलने का सीखे विज्ञान
● पूरे करें अपने अरमान
● होठों पर खिले सदा मुस्कान
● भगाए अपने मन की थकान
● श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण का अभियान

यह हैं शिविर के नियम :- 

महामंत्री डां० राकेश सिंघई ने बताया कि कक्षा में उपस्थिति की नियमावली भी बनाई गयी है।जिसके आधार पर शिविर में युवाओं को प्रवेश दिया जा रहा है। जो भी शिविरार्थी इन नियमों का पालन कर रहा है उसे ही शिविर में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जा रही है।

◆ नित्य देव दर्शन
◆ मिथ्यात्व का त्याग
◆ क्रोध का त्याग
◆ फ्री फायर, पब्जी आदि गेम का त्याग
◆ अपशब्द आदि बोलने का त्याग
◆ फास्ट फूड का त्याग
◆ हिंसक सौंदर्य सामग्री का त्याग
◆ शिविर के दौरान मड़ावरा से बाहर जाने का त्याग 
◆ ब्रम्हचर्य का पालन 

फोटों कैप्सन :- 

01- अभ्युत्थान शिविर के दौरान आर्यिका श्री संबोधित करते हुए -

पं रामजी तिवारी मडावरा
जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर
Previous Post Next Post