बजरंग दल ने किया इस्लामिक आतंकबाद व पाकिस्तान का पुतला दहन।
  
सबलगढ़ /ज्ञात हो कि कश्मीर में 1990 के दशक की तरह ही चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है।कश्मीर से धारा 370,35A के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एका-एक वृद्धि हुई है
 विहिप बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। लगातार हो रहे हमलों के विरोध में जिला सबलगढ़ बजरंग दल द्वारा आज दिनाँक 09/10/2021 को राममंदिर चौराहे पर इस्लामिक आतंकबाद पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया व पाकिस्तान मुर्दाबाद,जय जय श्री राम के नारे लगाए गए पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान अनूप जादौन जिलाध्यक्ष, पुष्पेन्द्र सिकरवार जिला सह मंत्री, जितेन्द्र तिवारी जिला सह मंत्री,  धर्मा सिकरवार जिला संयोजक,जितेन्द्र उपाध्याय जिला प्रचार- प्रसार, मोहन सिकरवार जिला बलोपासना,गौरव परमार प्रखंड मंत्री,योगी जादौन,प्रखण्ड संयोजक,पुष्पराज जादौन सुरक्षा प्रमुख,तथा दीपू जादौन,राजबहादुर सिंह जादौन,अजीत जादौन,कैलासी गर्ग,कुलदीप पाठक आदि बजरंग दल  कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खास रिपोर्ट अमन परमार मुरैना मध्यप्रदेश
Previous Post Next Post