*प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण को जलाकर मनाया गया विजयादशमी दशहरा का पर्व*
असत्य पर सत्य की जीत
जिला ब्यूरो चीफ आकाश मिश्रा बहराइच
बहराइच जिले के तहसील महसी अंतर्गत ग्राम सिपहिया प्यूली में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का त्यौहार कहते हैं कभी असत्य की जीत नहीं होती जीत सत्य की ही होती है विजयादशमी का महापर्व हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए और हमेशा सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं रावण के अत्याचारों से पृथ्वी के समस्त देवता परेशान थे सभी देवताओं ने मिलकर भगवान विष्णु से प्रार्थना की भगवान विष्णु ने अवतार लेकर श्री राम के रूप में अयोध्या में प्रगट हुए और सत्य का पाठ पढ़ाया महा प्रतापी राजा रावण को मार कर सत्य का पताका लहराया बहुत ही अच्छा अभिनय किया रामलीला कमेटी सिपहिया प्यूली नें जिसमें शामिल एस डी एम महसी एस एन त्रिपाठी, नायब विपुल सिंह, और काफी पुलिस बल व सैकड़ों की संख्या में दर्शक गढ़ मौजूद रहे ।