अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति- आदर्शमति
(ललितपुर) आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या ललितपुर नगर के महावीरपुरा स्थित श्री दिगम्बर जैन बडा मंदिर में विराजमान आर्यिका रत्न 105 आदर्शमति माता जी ससंघ का आर्शीर्वाद दिगम्बर जैन समाज मडावरा,चातुर्मास समिति एवं नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आर्शीर्वाद लिया।इस दौरान आर्यिका श्री ने अपने उद् बोधन में कहा कि भारत देश अखंड भारत है।अनेकता में एकता ही भारतीय संस्कृति की विशेषता है। भारतीय संस्कृति हमें आपस में मिलजुलकर रहना सिखाती है।
हमारा सौभाग्य है कि हमने इस युग में जन्म लिया है इस युग को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जैसे संत मिले हैं।जिनका सपना अखंड भारत का है।इस दौरान चातुर्मास कमेटी,स्वस्ति महिला मण्डल,आदर्श बहू मण्डल,पाठशाला परिवार,विद्यासमय कीर्ति मण्डल,सर्वोदय बालिका मण्डल,प्रतिभास्थली की बेटियाँ,विधादर्श बालिका मण्डल,आदर्श समूह बालिका मण्डल,श्री वर्णी व्यायाम शाला,
जैन युवा जागृति सेवा संघ,आदिनाथ सेवा संघ, नेमिनाथ सेवा संघ,महावीर सेवा संघ, णमोकार सेवा संघ ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज की अष्ट द्रव्य से पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए एवं आर्यिका श्री से आर्शीर्वाद लिया।
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*