बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नीबू चट्टी पर शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एसटीएफ ने एक लाख के ईनामी बदमाश हरीश पासवान को ढेर कर दिया।
 वाराणसी ज़ोन में बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले हरीश पासवान पर अभी हाल ही में बैरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में साजिश रचने का भी आरोप था।
 दो दर्जन से ज्यादा गम्भीर मुकदमों में वांछित हरीश पासवान को एसटीएफ ने मार गिराया। हरीश पासवान हल्दी थाना के बाबूबेल निवासी था।
Previous Post Next Post