नवनियुक्त कासिमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों से रूबरू हुए हरदोई- कासिमपुर थाने  में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज का अनुराग शरण, अतीश शर्मा, हरिशंकर पांडे ने स्वागत किया । टडियावा एवं बघौली थाना में तैनात रहे सुभाष चंद्र सरोज ने क्षेत्र में जनता के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे व ईमानदारी से कार्य करते रहे। जिससे क्षेत्र की जनता को उचित न्याय दिलाने में कामयाब रहने वाले प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र सरोज जनता के चहेते माने जाते है।  सरकार द्वारा स्थानांतरण कर अब उन्हें कासिमपुर थाने का प्रभार सौंपा गया है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र सरोज ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जनता को  किसी भी तरह की समस्या होती है तो तत्काल मुझे सूचना दें मै मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर उचित न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। जनता की समस्याओं का समाधान करना ही हमारा कर्तव्य है जिसे मै अपनी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाता रहूंगा। 
नमस्कार क्रांइम खुलासा न्यूज चैनल के साथ डिस्ट्रिक्ट  मीडिया प्रभारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव जनपद हरदोई ब्यूरोचीफ शिवम कुुमार अस्थाना जनपद हरदोई 
أحدث أقدم