उत्कृष्ट एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया          
हरदोई।बीआरसी टोडरपुर में सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्यामबाबू त्रिवेदी प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख टोडरपुर एवं ग्राम प्रधान टोडरपुर तथा विशिष्ट अतिथि सीमी निगार खण्ड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम बाबू त्रिवेदी को खण्ड शिक्षा अधिकारी  सीमी निगार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,मंत्री सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद श्रीवास्तव, ए.आर.पी.मनोज मिश्रा, अरविंद गौतम,संजय कुमार तथा  बीआरसी टोडरपुर के लेखाकार शैलेश राठौर, सूर्यप्रकाश,जितेंद्र मोहन,शीतेश,वैशाली मिश्रा, कृष्ण गोपाल व धर्मेंद्र कुमार ने पुष्पमाला,अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश कुमार सिंह,अवधेश दीक्षित, विजयपाल व कान्ती जी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर उत्कृष्ट सेवा हेतु माल्यार्पित कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु मिथिलेश राजपूत, शिशुपाल सिंह,राकेश सिंह ,सुशील बाबू,आशीष प्रताप सिंह,शोभिता आदि शिक्षक शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी के धन्यवाद संवोधन के साथ हुआ।इस अवसर पर संकुल प्रभारी दिनेश पाल सिंह,प्रदीप कुमार,प्रेम नारायण मिश्रा,कुलदीप श्रीवास्तव  शमीमुद्दीन,मुसाब बिन यूसुफ, अमित तिवारी,राजवीर सिंह,अनिल वर्मा,शारदा शरण मिश्रा कीर्तिभा प्रभाकर,जय प्रभा,मिथलेश कुमारी आदि उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र वर्मा ने किया। क्राइम खुलासा न्यूज़ चैनल के साथ डिस्ट्रिक्ट मीडिया प्रभारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव जनपद हरदोई जिला ब्यूरो चीफ शिवम कुमार अस्थाना जनपद हरदोई
أحدث أقدم