लोभ का त्याग करना ही उत्तम शौच धर्म-अंतरमति
प्रतिभास्थली की बेटियों को मिला पूजन करने का सौभाग्य-
मडावरा (ललितपुर) वर्णीनगर मडा़वरा में पर्वराज पर्यूषण के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म के अवसर पर चातुर्मासरत आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागरजी जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न 105 अंतरमति माता जी ससंघ के सानिध्य में नगर की ह्रदय स्थली श्री महावीर विद्याविहार के परिसर में प्रात:काल श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन ,दशलक्षण विधान धार्मिक क्रियायें सम्पन्न हुई।सायंकालीन आरती में युवा व बच्चों ने खूब भक्ति नृत्य किए। सायंकाल में उदासीन आश्रम इंदौर की व्रह्मचारिणी शशि दीदी के प्रवचनों का लाभ श्रावकों को मिल रहा है। दशलक्षण पर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म मनाया गया व भगवान पुष्पदंत का श्रावकों ने निर्वाण
लाडू चढाया।
संगीतमयी पूजन व सायंकालीन आरती जैन युवा जागृति सेवा समिति के म्यूजिक डायरेक्टर धर्मेंद्र सराफ,प्रदीप सिंघई,प्रदीप घिया के निर्देशन में आयोजित की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य चातुर्मास समित के सहकोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन,सौरभ जैन,शशांक जैन दुकावाले परिवार,संतोष जैन,साहिल बजाज,राजकुमार,मुकेश कुमार,नीतेश कुमार,अर्पित,अर्चित जैन दुकानवाले परिवार,कमलेश कुमार,मनोज कुमार,शुभम् ,अयांश जैन सौंरई परिवार,चौधरी देवी प्रसाद,मनोज कुमार,मनीष कुमार,नरेंद्र कुमार,अमित कुमार जैन दुकान वाला परिवार को प्राप्त हुआ।दशलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म पर आर्यिका श्री 105 अंतरमति माता जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तम शौच धर्म का दिन है।शौच धर्म हमें पवित्रता सिखाता है, शौच का अर्थ है -पवित्रता, शौच धर्म शुद्ध भावों को कहा जाता है।अपवित्रता से पवित्रता की ओर आने की प्रक्रिया ही शौच धर्म है।जिसकी प्राप्ति बहुत ही कठिन है,उत्तम शौच हमें हमारे शरीर में निहित अशुद्धि क्रोध, मान,माया,लोभ का निस्तारण कर शुचि हो पवित्रता प्राप्त करे,अतः हमारे ह्रदय में मद क्रोधादिक बढाने वाली जितनी भी दुर्भावनाऐं हैं इनमें सबसे प्रबल लोभ कषाय है इस लोभ कषाय पर विजय पाना ही उत्तम शौच है।संतोष धारण करने का दिन है शौच धर्म।आज हमें वर्तमान समय में इसकी महती आवश्यकता है।हमें संकल्प लेना होगा कि हम पवित्रता को धारण करें। कहा भी गया है -लोभ पाप का बाप बखाना।लोभ का त्याग कर हम अपने जीवन में शौच धर्म को अपनायें तभी शौच धर्म मनाना सार्थक होगा, कार्यक्रम का संचालन डाँ०राकेश जैन सिंघई व प्रदीप खुटगुंवा ने संयुक्त रूप से किया।
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*