मितौली खीरी-  कस्बा में धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से दो व्यक्तियों पर मंदिर के पुजारी को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है । मितौली ग्राम में स्थित अति प्राचीन सती मंदिर जो आज दुधवा सती शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है मंदिर के पुजारी रामाधार मिश्रा ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आज वो पूजा अर्चन कर अपने निवास स्थान पर बैठ थे तभी लड्डन निवासी मोहम्मदी और मुन्ना पुत्र महमूद निवासी मितौली अपने अन्य साथियों के सहित छोटी बाजार ,मंदिर परिसर पहुंचकर अपनी आलू की दुकान पुजारी के निवास स्थान पर बने हवनकुंड पर स्थाई रूप से लगाने के लिए धमकी देने लगे पुजारी के द्वारा विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने उग्रतापूर्वक पुजारी को गालियां देते हुए बने हवनकुंड को पैरों से तोड़ दिया तथा पुजारी को भी मारा-पीटा मंदिर के एकल बृध्द पुजारी जब उक्त व्यक्तियों की प्रताड़ना से चिल्लाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए जिससे उक्त व्यक्ति मंदिर परिसर से भाग गए। धार्मिक उन्माद न फैले इसलिए पुजारी ने थाना प्रभारी मितौली को दिए गए प्रार्थना पत्र में उचित कार्यवाही की मांग की है

रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू
क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post